देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन रहा, बंदिशें रहीं और लोग सचेत भी रहे, लेकिन शादियों का मामला तब भी चालू था और अब भी चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान और लॉकडाउन के बाद भी इस कोरोना काल में कई नामचीन हस्तियों ने शादी की। अब इसी कड़ी में एक और मशहूर गायकों का जोड़ा सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर आपस में शादी करने जा रहा है। अपनी पेशेवर जिंदगी में इन दोनों ने साथ में कई बेहतरीन गीतों से दुनिया को प्रभावित किया। अब ये दोनों व्यक्तिगत जिंदगी में एक दूसरे से प्रभावित होकर शादी करने का फैसला ले चुके हैं।
2 of 5
Sachet Parampara
- फोटो : Twitter- @SachetParampara
सचेत और परंपरा पहली बार वर्ष 2015 में एक रियलिटी शो में प्रतियोगी बनकर मिले थे। वहीं से इन दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों करीबी दोस्त बने और एक दूसरे को पसंद करने लगे। तब से ये दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में हैं। हालांकि, कभी खुलकर सामने नहीं आए। कुछ करीबी दोस्तों ने बताया है कि सचेत और परंपरा ने अपनी शादी के बारे में किसी को कानों कान खबर तक नहीं होने दी। ये दोनों दिल्ली में 27 नवंबर को ही शादी करने वाले हैं। दिल्ली में इस समय कोरोना वायरस की वजह से नियम थोड़े ज्यादा सख्त हैं इसलिए शादी में 50 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं हो सकते।
3 of 5
Sachet Parampara
- फोटो : Twitter- @SachetParampara
जाहिर है कि सचेत और परंपरा की शादी में भी उनके परिवार के लोग ही शामिल हो सकेंगे। अब खबर फैल चुकी है इसलिए हो सकता है कि कुछ करीबी दोस्त भी शादी में उपस्थित रहें। दोस्तों को सचेत और परंपरा की शादी के बारे में तब पता चला जब उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग के कुछ कपड़ों की तस्वीरें सीधे सचेत की भेजने की बजाय अपने दोस्तों के ग्रुप में भेज दीं। अपनी शादी के सारे इंतजाम यह जोड़ा खुद ही देख रहा है।
4 of 5
Sachet Parampara
- फोटो : Twitter- @SachetParampara
कुछ ही दिनों पहले मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने भी रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करके अपना घर बसा लिया है और हनीमून मनाने भी चले गए हैं। सचेत और परंपरा ने 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा', 'भूमि', 'यमला पगला दीवाना फिर से', 'बत्ती गुल मीटर चालू', 'पल पल दिल के पास', 'कबीर सिंह' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
5 of 5
Sachet Parampara
- फोटो : Twitter: @SachetParampara
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' का गीत 'बेख्याली' और 'मेरे सोणेया' इन दोनों कलाकारों ने ही गाए हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का गीत 'दिलबरा' भी इसी जोड़े की देन है।