मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने बीते दिन 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। दरअसल, एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने भारी वोटों के साथ बिग 'बॉस ओटीटी 2' जीतकर ट्रॉफी उठाई और 25 लाख रुपये अपने नाम किया। एल्विश के बिग बॉस जीतने पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझाकर उन्हें बधाई दी थी।
{"_id":"64dee94a793c43cc710206fa","slug":"rocky-aur-rani-ki-prem-kahani-actress-alia-bhatt-trolled-for-supporting-bigg-boss-ott-2-winner-elvish-yadav-2023-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: 'रॉकी' की 'रानी' को महंगा पड़ा एल्विश को सपोर्ट करना, यूजर्स ने हैंग किया आलिया का 'सिस्टमम्म'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: 'रॉकी' की 'रानी' को महंगा पड़ा एल्विश को सपोर्ट करना, यूजर्स ने हैंग किया आलिया का 'सिस्टमम्म'
Fri, 18 Aug 2023 09:16 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Fri, 18 Aug 2023 09:16 AM IST
विज्ञापन
एल्विश यादव, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच बुधवार यानी 16 अगस्त को, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा, इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, 'एल्विश यादव के बारे में कुछ कहें।" जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, "सिस्टमम्म।'' हालांकि, सोशल मीडिया पर आलिया को एल्विश को सपोर्ट करने के लिए बेरहमी से ट्रोल किया जा रहा है।
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा, "इतनी अच्छी एक्ट्रेस के लिए यह कैसी गिरावट है," एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वह शायद यह भी नहीं जानती कि वह कौन है, इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड सेलेब्स जानते हैं कि ये लोग कौन हैं।" आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब आलिया ने एल्विश का समर्थन किया है। करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एल्विश को 'बिग बॉस ओटीटी 2' हाउस का 'रॉकी' कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने कहा था, "एल्विश मुझे बहुत शरारती लगते हैं। उनका जैसा वो अंदाज है, जैसा वो बोलता है, जिस तरह से वह खुद को संभालता है और बोलता है वह बहुत मनोरंजक है। वह बहुत मजेदार है। मैं वास्तव में उन्हें पसंद करती हूं।"
Mona Singh: 3 इडियट्स के सेट पर बोर हो जाती थीं मोना सिंह, आमिर खान ने दी इस बात की सलाह
Mona Singh: 3 इडियट्स के सेट पर बोर हो जाती थीं मोना सिंह, आमिर खान ने दी इस बात की सलाह
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने हॉलीवुड में फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से डेब्यू किया है। उनकी यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिजील हुई है। गैल गैडोट और जेमी डोर्नन-स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से नकारात्मक समीक्षा मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: करण जौहर और शाहरुख के सिनेमा ने भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को..., विवेक ने फिर साधा निशाना
यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: करण जौहर और शाहरुख के सिनेमा ने भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को..., विवेक ने फिर साधा निशाना