{"_id":"5a7298524f1c1ba2268b7b11","slug":"richa-chadda-supports-swara-bhaskar-open-letter-about-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' पर स्वरा के ओपन लैटर को भोली पंजाबन का सपोर्ट, आलोचकों को तगड़ा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' पर स्वरा के ओपन लैटर को भोली पंजाबन का सपोर्ट, आलोचकों को तगड़ा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पद्मावत' जहां बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं वहीं बॉलीवुड में एक नया बवाल खड़ा हो गया है। इस बवाल की वजह करणी सेना नहीं बल्कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का ओपन लेटर है। स्वरा के इस बयान की जहां कई सारे सेलेब्रिटीज ने निंदा की है तो वहीं भोली पंजाबन ने उनका स्पोर्ट किया है।
Richa Chadda
ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए स्वरा का साथ दिया है। ऋचा ने लिखा - 'जैसे संजय लीला भंसाली सर को अपनी बात फिल्म के जरिए रखने की आजादी है ठीक उसी तरह से और लोगों को भी अपनी बात रखने की आजादी है। स्वरा को भी अपनी राय रखने की आजादी है। आप इस तरह से किसी का अपमान नहीं कर सकते।'
Just like SLB sir had a right to make a film and have it release,and we defended that right irrespective, @ReallySwara has a right to her https://t.co/H8hUFPMuN8 can't coerce,abuse,slut-shame a person over their https://t.co/H8hUFPMuN8 can disagree,don't disparage.✌️
— TheRichaChadha (@RichaChadha) January 31, 2018
Swara Bhaskar
आपको बता दें, स्वरा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में फिल्माए गए जौहर सीन पर सवाल उठाते हुए एक ओपन लेटर लिखा था। उनके इस खत पर बॉलीवुड में तहलका मचा हुआ है और ज्यादातर लोग उनके इस लेटर से खफा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PADMAAVAT
हालांकि स्वरा के खत पर दीपिका और भंसाली दोनों ने ही करारा जवाब दिया है। दीपिका ने कहा - 'पद्मावत' जौहर का प्रचार नहीं करती है।' 'मैं यह साफ कर दूं कि हम जौहर का प्रचार नहीं कर रहे हैं। आपको फिल्म का सीन या उससे जुड़ी प्रथा को उसी समय के संदर्भ में देखना चाहिए, जिसमें वह दिखायी जा रही हैं, और जब आप ऐसा करेंगे, तब आपको समझ आएगा कि वह कितना दमदार है।