एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में लद्दाख से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
2 of 5
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
- फोटो : file photo
सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अब रिया चक्रवर्ती ने खुद इस रिश्ते की सच्चाई बताई है। 1 जुलाई को रिया ने अपना जन्मदिन मनाया। शेयर की गई इन तस्वीरों में रिया के साथ सुशांत सिंह राजपूत दिख रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरा सबसे शानदार जन्मदिन रहा है।'
3 of 5
sushant singh rajput
- फोटो : social media
रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर के बाद साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है। सुशांत सिंह राजपूत का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरेे को डेट किया। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।
4 of 5
Sushant Singh Rajput
- फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छिछोरे की शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।
5 of 5
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty
- फोटो : social media
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अलग-अलग तस्वीर शेयर की थीं। इस तस्वीर में इन दोनों के साथ एक बच्चा भी नजर आ रहा है, वहीं बैकग्राउंड को देखकर साफ था कि तस्वीरें एक ही जगह की हैं।