सुशांत सिंह राजपूत केस में कई आरोपों का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती अब अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने यूरोप यात्रा को लेकर लंबी बातचीत की। रिया ने बताया कि वो लोग तीन दिन पेरिस में ठहरे थे लेकिन सुशांत कमरे से बाहर ही नहीं निकले। रिया के इस दावे पर सुशांत के फैंस ने सवाल उठाए हैं।
रिया ने दावा किया पेरिस में सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकले, फैंस ने डिज्नीलैंड का वीडियो दिखाकर पूछा सवाल
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वो डिज्नीलैंड पेरिस में घूमते नजर आ रहे हैं। ना केवल सुशांत पेरिस में घूम रहे हैं बल्कि एंजॉय करते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रिया तो कह रही थीं कि वो पेरिस में ठीक नहीं थे और वह कमरे से बाहर नहीं निकले।'
But Rhea Said Sushant wasn't well in Paris and he didn't get out of his Room! pic.twitter.com/RUNBd2Zm8x
एक यूजर ने लिखा कि 'रिया के मुताबिक पेरिस में सुशांत सिंह राजपूत ने तीन दिन तक खुद को कमरे में बंद कर लिया था। यह बहुत बड़ा झूठ है। यह सबूत है। उनकी मुस्कुराहट और भावनाओं को देखो। वह डिप्रेशन में नहीं हो सकते।'
Mickey in Disneyland ! ✨ #livingMyDreams#lovingMyDreams 🌈 pic.twitter.com/JAJBbLTLP0
एक अन्य ने सुशांत का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 'उसने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत पेरिस में तीन दिन तक केवल कमरे में ही थे और वो बाहर नहीं निकले। फिर ये क्या है?'
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। उससे पहले उन्हें 2013 में भी डिप्रेशन जैसी चीजें हुई थीं। तब वो मनोवैज्ञानिक से मिले थे और दवाइयां भी ली थीं। पेरिस से जब वो लोग स्विट्जरलैंड पहुंचे तब सुशांत काफी खुश थे।