फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में 1952 में पहली बार गूंजा 'वंदेमातरम', देखिए अब तक कितनी बार आए बदलाव

Sat, 26 Jan 2019 05:10 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 26 Jan 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2019 Vande Mataram trend change in Bollywood
Republic Day 2019 - फोटो : twitter

26 जनवरी आते ही देशवासियों में देशभक्ति का जोश दोगुना बढ़ जाता है। स्कूलों और ऑफिसों में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित होते हैं तो वहीं वंदे मातरम की गूंज सब जगह सुनाई देती है। हर कोई इस राष्ट्रगीत को पूरे सम्मान और चाव के साथ गाता है। वंदे मातरम गीत को मुख्य रूप से तो बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था। इस गीत की धुन में समय के साथ बदलाव आता गया और कई गायकों ने इसे अपनी आवाज में पिरोया। तो चलिए आपको वंदे मातरम गीत पर बॉलीवुड का फ्लेवर कैसे चढ़ा यह बताते हैं। 

Republic Day 2019 Vande Mataram trend change in Bollywood
Bankim Chandra Chattopadhyay - फोटो : twitter

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम को लिखा जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे बदलाव देखा गया। बदलाव की यह शुरुआत बॉलीवुड में भी समय के साथ देखी गई। सबसे पहले 'वंदे मातरम' गीत को साल 1952 में आई फिल्म 'आनंद मठ' में लता मंगेशकर ने गाया जिसकी धुन को एक नए धागे में हेमंत कुमार ने पिरोया।
 

Republic Day 2019 Vande Mataram trend change in Bollywood
लता मंगेशकर - फोटो : pti

इसके बाद सुरों की मलिका लता मंगेशकर ने साल 1998 में अपनी आवाज में एक बार फिर से इस गीत को नया आयाम दिया। लता मंगेशकर ने इस गाने में कुछ लाइनों को जोड़ा और उसी धुन को अपनाते हुए गाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2019 Vande Mataram trend change in Bollywood
Republic Day 2019 - फोटो : twitter

खास बात यह है कि इस गीत का खुमार लोगों के सिर पर ऐसे चढ़कर बोला कि हर नया वर्जन पहले गाने की तरह ही फेमस हुआ। साल दर साल इस गाने के बोल सहित आवाज और धुन में भले ही बदलाव होता गया लेकिन इस गाने में देशभक्ति का जोश कभी भी कम नहीं हुआ।

विज्ञापन
Republic Day 2019 Vande Mataram trend change in Bollywood
a r rahman - फोटो : twitter

1951 से लेकर साल 2012 तक इस गाने की धुनों पर बॉलीवुड के कई गायकों का जादू चला जिसमें सोनू निगम, सुनिधि चौहान और शंकर महादेवन का नाम शामिल है लेकिन इन सबके ऊपर ए आर रहमान के 'मां तुझे सलाम' गाना सबके ऊपर कहीं न कहीं भारी पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed