बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से अपने सभी फैंस को इम्प्रेस कर दिया है। कियारा के चाहने वालों की लिस्ट अब छोटी नहीं रही है। कम समय में ही उन्होंने फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली है। लेकिन इस बार फैंस को कियारा का गुस्सा भी देखने को मिला है।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
भोली सी सूरत वाली कियारा आडवाणी हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुस्से में नजर आईं। कियारा को पसंद नहीं आया कि किसी रिपोर्टर ने उन्हें गलत नाम से पुकारा। बस फिर क्या था कियारा उस रिपोर्टर पर बरस पड़ीं। दरअसल रिपोर्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कियारा की जगह अभिनेत्री को कायरा नाम से पुकारा।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
इन दिनों कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदू की जवानी' रिलीज हुई है। कियारा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं। इसी दौरान का एक किस्सा इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। एक रिपोर्टर ने सवाल पूछते हुए कियारा का नाम 'कायरा' ले लिया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'आपने मुझे क्या बुलाया? आपने कायरा कहा या कियारा? नाम को गलत प्रोनाउंस करने की वजह से मैं आपके सवाल का जवाब नहीं दूंगी।'
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
हालांकि कियारा ने ये सबकुछ मजाक में ही किया था। बाद में कियारा ने मजाक करते हुए रिपोर्टर से अपना नाम ठीक तरह से नाम लेने की गुजारिश की। इसके बाद रिपोर्टर ने कियारा का नाम ठीक तरह से लिया और फिर से उनसे सवाल पूछा जिसका जवाब भी उन्होंने दिया।
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि कियारा आडवाणी ने अपना फिल्मी करियर साल 2014 में 'फगली' से शुरू किया था। इसके बाद वो फिल्म 'एमएस धोनी' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं। साल 2019 में कियारा ने शाहिद के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' में काम किया जिसमें उन्हें खूब सराहना मिली।
पढ़ें: प्रेग्नेंसी की वजह से ये काम नहीं कर पा रहीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'अब मैं ऐसे नहीं...'