निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का विरोध देश भर में जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलम के प्रदर्शन को मंजूरी दे दी है। इसके बावजूद करणी सेना के लोग विरोध कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद करणी सेना के विरोध का अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने खुलकर अपनी बात कही है।
रेणुका शहाणे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो हर मुद्दे पर बेबाक राय रखती हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। रेणुका शहाणे ने पोस्ट के जरिए कहा, फिल्म पद्मावत का विरोध करने की बजाय प्रदर्शनकारियों को महिलाओं के साथ होने वाले रेप, यौन उत्पीड़न और भ्रूण हत्या का विरोध करना चाहिए।
रेणुका ने अपनी बात तस्वीरों के माध्यम से कहीं हैं। उनका यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेणुका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें ऊपर 'पद्मावत' को हो रहे विरोध की तस्वीर दिख रही है और उसके नीचे उन्होंने अपनी 3 तस्वीर लगा रखी है।
रेणुका शहाणे ने अपने हाथ में एक मैसेज बोर्ड पकड़ रखा है जिस पर लिखा है बैन रेप, बैन यौन शोषण, बैन भ्रूण हत्या। उनके द्वारा इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
5 of 5
renuka shahane, deepika padukone
बता दें कि पद्मावत 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं, जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। अभिनेता शाहिद कपूर राजा रतन सिंह के रोल में हैं।