भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपने टैलेंट का जलवा बिखेर चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर खड़े हुए और जीत दर्ज की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनीति में आने के बाद और जीत दर्ज करने के बाद भी रवि किशन फिल्मों में काम करते रहेंगे और इस बार उनकी बेटी भी उनके इस फिल्मी सफर को आगे बढ़ाएंगी। ऐसे में आज हम आपको रवि किशन की बेटी के बारे में बता रहे हैं।
2 of 5
Reeva Kishan
- फोटो : instagram
रवि किशन की बेटी का नाम है रीवा किशन। रीवा जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वो अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा के साथ 'सब कुशल मंगल' है फिल्म में नजर आएंगी।
3 of 5
Reeva Kishan
- फोटो : instagram
रीवा बहुत ही स्टाइलिश हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इन फोटोज को देखकर यही लगता है कि उन्होंने अपने डेब्यू के लिए काफी अच्छे से तैयारी की है।
4 of 5
Reeva Kishan
- फोटो : instagram
रीवा किशन की उम्र 22 साल है और वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। रीवा ने नसीरुद्दीन शाह के प्लेग्रुप में एक साल तक ट्रेनिंग ली है।
5 of 5
Reeva Kishan
- फोटो : instagram
इसके अलावा रीवा ने एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग अमेरिका में जाकर ली। यहां उन्होंने करीब 1.5 साल तक पढ़ाई की।