फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Rescues Stray Dog During Heavy Rain, Appeals Everyone To Help Animals

जिंदादिली: मुंबई की भारी बारिश में ऐसे मदद करती दिखीं रवीना टंडन, लोगों से की खास अपील

Fri, 11 Jun 2021 05:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 11 Jun 2021 05:25 PM IST
सार

  • मुंबई की भारी बारिश में एक कुत्ते की ऐसे मदद करती दिखीं रवीना टंडन।
  • रवीना की लोगों से खास अपील - यदि किसी को भी सड़कों पर असहाय जानवर दिखें तो PETA इंडिया या किसी एनजीओ से संपर्क करें।

विज्ञापन
Raveena Tandon Rescues Stray Dog During Heavy Rain, Appeals Everyone To Help Animals
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अब भले ही कम फिल्मों में ही नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट्स पर भी अपनी  प्रतिक्रियाएं देती हैं। रवीना 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच रवीना एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं।

विज्ञापन


मुंबई की भारी बारिश में ऐसे मदद करती दिखीं रवीना टंडन 
हाल ही में रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह मुंबई की भारी बारिश के दौरान एक कुत्ते को बचाती दिख रही हैं। एक कुत्ता जो बारिश में भीग गया है और ठंड से कंपकंपाते हुए डरा-सहमा बैठा हुआ है। रवीना उस कुत्ते को गोद में लेकर सहलाती हैं और बाद में उसे सुरक्षित जगह पर पहुंचा देती हैं। इसके साथ ही रवीना ने लोगों से एक खास अपील भी की है कि यदि आप भी ऐसे ही किसी जानवर को असहाय अवस्था में देखते हैं तो उसकी मदद करने की कोशिश जरूर करें।

विज्ञापन

Raveena Tandon Rescues Stray Dog During Heavy Rain, Appeals Everyone To Help Animals
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियोज साझा की हैं। वीडियोज के साथ-साथ रवीना ने एक दमदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना रेनी डे कैसे बिताया, अभी टिप-टिप बरसा पानी नहीं किया है, लेकिन वह भी जल्द ही करूंगी। मैं बताना चाहूंगी कि मैंने इस छोटे से प्यारे से प्राणी की मदद जरूर की। पानी भरी सड़कों पर ठंड से कांप रहा था और डरा हुआ एक कोने में बैठा नजर आ रहा था। यह छोटा सा पप्पी मात्र ढाई महीने का है। उसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया और अब वह बिल्कुल ठीक है। यदि इसे कोई गोद लेना चाहता है तो रुद्र फाउंडेशन से संपर्क कर सकता है। मैं एक और बात कहना चाहूंगी कि यदि ऐसी हालत में आपको कोई भी जानवर दिखता है तो आप जरूर पेटा (PETA) से संपर्क करें। बहुत से लोग इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं।'

रवीना टंडन का इंस्टाग्राम पोस्ट - 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed