बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस से रूबरू होने के लिए वह तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह पूरे मेकअप के साथ घर में पोछा लगाती और साफ- सफाई करती हुईं दिखाई दे रही हैं।
लॉकडाउन में रवीना टंडन की हुई ऐसी हालत, पूरा मेकअप कर लगाना पड़ रहा है पोछा
दरअसल कोरोना काल में लोग अपने घर से सिर्फ बेहद जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं। ऐसे में रवीना टंडन भी अपने सारे काम टीम के साथ मिलकर घर से ही कर रही हैं। रवीना टंडन ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह पूरे मेकअप में नजर आ रही हैं, लेकिन शानदार मेकअप किए हुए रवीना टंडन घर में पोछे से सफाई करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए रवीना टंडन ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इंटरव्यू देने से कुछ देर पहले मैं यही कर रही थी, और मुझे यह बहुत पसंद है। अपने घर की सफाई करना कोई बड़ी बात नहीं है! सब करते हैं, लेकिन फनी बात यह है फुल मेकअप करके!'
रवीना टंडन ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आज कल सच्चाई यह है कि शूट के पहले हम सब अपना घर का काम खत्म करके, पूरा मेकअप करके, फिर अपने शूट में बैठते हैं। यही आजकल सच्चाई है और फिर कैमरे के लिए ग्लैमर दिखाते हैं। यहां मैं शूट से कुछ देर पहले सफाई कर रही थी और फिर कैमरे पर ग्लैमर दिखा रही हूं।'
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का अपने काम को लेकर साझा किया यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि रवीना जल्दी ही एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगी।
पढ़ें: अमित शाह को गले लगाना चाहते हैं विद्युत जामवाल, अभिनेता ने कर दी सोशल मीडिया पर ये गलती