कोरोना काल में लंबा वक्त घर पर बिताने के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने काम पर लग गए हैं। सेट पर शूटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। कई स्टार्स मुंबई के बाहर भी शूटिंग कर रहे हैं। इस बार दिवाली पर कई सितारे शहर से बाहर होने की वजह से परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाए। लेकिन इस मुश्किल का रवीना टंडन ने एक बढ़िया जुगाड़ निकाल लिया।
2 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रवीना टंडन इन दिनों हिमाचल प्रदेश के मनाली में हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वहां पहुंची हैं। दिवाली के मौके पर रवीना के साथ उनके दोनों बच्चे राशा और रणबीर भी मौजूद थे। तीनों से साथ मिलकर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की।
3 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान रवीना टंडन के पति अनिल थडानी मनाली नहीं पहुंच पाए। पति को पूजा में शामिल करने का रवीना ने एक नया तरीका निकाला। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपने पति और परिवार को पूजा में जोड़ लिया और सबने मिलकर फिर दिवाली की पूजा की।
4 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रवीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है, 'हमारी ऑनलाइन दिवाली। हिमाचल में शूटिंग कर रही थी और बच्चे भी दिवाली की छुट्टी में मेरे साथ आ गए। पति और पैरंट्स के साथ ऑनलाइन आरती कर रही हूं। साउथ अफ्रीका और गोवा वालों की याद आ रही है।'
5 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बीते दिनों रवीना ने एक शख्स पर उनके नाम का उपयोग कर फर्जी ट्विटर अकाउंट खोलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फर्जी ट्विटर अकाउंट से मुंबई पुलिस को और पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह को बदनाम करने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया था।
मीरा राजपूत को देख रोमांटिक हुए शाहिद कपूर, बोले- 'सर्दियों की बरसात शाम में और...'