टीवी की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक एकता कपूर के चर्चित धारावाहिक 'नागिन' के चौथे सीजन पर लॉकडाउन की वजह से एक संकट आन पड़ा है। देशव्यापी बंदी के चलते अचानक पैदा हुई बजट की समस्या की वजह से इस धारावाहिक के कुछ बड़े कलाकारों को बाहर करने पर विचार किया जा रहा है। उन कलाकारों में से सबसे पहला नाम टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई का है।
2 of 5
नागिन 4
- फोटो : file photo
खबर है कि कुछ ही समय पहले ही इस धारावाहिक का हिस्सा बनीं रश्मि लॉकडाउन के बाद जारी होने वाले इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। जानकारी के अनुसार इस शो के निर्माताओं का कहना है कि लॉकडाउन हो जाने की वजह से इस शो की शूटिंग और कहानी का फ्लो बिगड़ गया है। इसलिए उन्होंने इस शो को शुरुआत से फिर से बनाने का फैसला किया है।
3 of 5
नागिन 4 की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चूंकि रश्मि टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं और सबसे महंगे कलाकारों में भी उनका नाम आता है। इसलिए निर्माताओं ने सबसे पहले उन्हीं से कन्नी काटने की योजना बनाई है। हालांकि, अभी इस धारावाहिक के दूसरे बड़े कलाकार विजयेंद्र कुमेरिया और निया शर्मा पर भी फैसला होना बाकी है।
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चैनल ने हाल ही में इस शो के निर्माता और कलाकारों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जिसमें रश्मि देसाई के किरदार शलाखा को यहीं पर विराम देने की बात कही गई। चैनल और निर्माता लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुए बाजार की वजह से इस शो के बजट को कम करना चाहते हैं।
5 of 5
Rashami Desai and Jasmin Bhasin
- फोटो : Instagram
रश्मि इस शो के लिए काफी महंगी पड़ रही थीं इसलिए उनके किरदार पर सभी ने सलाह मशविरा करके फैसला लिया है। हालांकि इस शो से बाहर होने पर रश्मि देसाई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।
पढ़ें- Eid Ul- Fitr 2020: अमिताभ बच्चन से मल्लिका शेरावत तक, सितारों ने कुछ इस तरह दी फैंस को ईदी