फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरहिट होते ही 'सिंबा' के रेप सीन का विवाद फिर गरमाया, रणवीर सिंह बोले-रोहित ही देंगे जवाब

Wed, 23 Jan 2019 08:10 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 23 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh reaction film Simmba rape scene after Rohit Shetty
simmba - फोटो : instagram
पिछले साल आई बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' रिलीज के बाद विवादों में आ गई है। फिल्म में रेप सीन को लेकर कई लोगों ने इस का विरोध किया था। इसके लेकर 'सिंबा' के निर्देशन रोहित शेट्टी ने इस पूरे मामले पर अपना जवाब दिया था। इस बीच 'सिंबा' के रेप सीन पर पूछे गए सवाल पर अब एक्टर रणवीर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
Trending Videos
Ranveer Singh reaction film Simmba rape scene after Rohit Shetty
simmba - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने अपने एक इंडव्यू में कहा है कि वह आलोचकों की बातों से कभी हैरान और परेशान नहीं होता हूं। इसके साथ ही उन्होंने रेप सीन पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि इसका जवाब 'सिंबा' के निर्देशक अच्छे से दे सकते हैं। रणवीर सिंह ने कहा- "मैं इस तरह की आलोचना से हैरान नहीं था। इस तरह के सवाल के लिए रोहित शेट्टी सबसे ठीक व्यक्ति हैं इन सवालों के जवाब देने के लिए। मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि इस सबको गंभीरता से न लें। सिंबा एक एंटरटेनिंग फिल्म है।" 
Ranveer Singh reaction film Simmba rape scene after Rohit Shetty
simmba - फोटो : instagram
गौरतलब है कि फिल्म 'सिंबा' में जिस सीन को दिखाया गया है वह काफी हद तक विवादित है। बीते दिनों जब सीन को लेकर विवाद बढ़ा तो निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने बयान में कहा था-''पहली बार किसी फिल्म में रेप जैसे गंभीर मुद्दे को नहीं दिखाया जा रहा है। चूंकि, ये कॉमर्शियल प्लेटफॉर्म है तो लोग इसे अलग नजरिए से देखते हैं। मगर जब आप फिल्म देखेंगे, जब आप इसकी असलियत समझेंगे, ये काफी आसान हो जाएगा। फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज किया गया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh reaction film Simmba rape scene after Rohit Shetty
simmba - फोटो : instagram
बता दें कि रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' का बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। इस फिल्म ने महज 11 दिन में 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया। फिल्म को सोलो रिलीज का पूरा फायदा मिला। 'सिंबा' साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। 'सिंबा' साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है।
विज्ञापन
Ranveer Singh reaction film Simmba rape scene after Rohit Shetty
gully boy - फोटो : file photo
इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय को लेकर चर्चा में हैं। गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कल्कि केकलां भी दिखाई देंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed