दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक समय में बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते थे। हालांकि अब दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। इसी बीच दीपिका और रणबीर कपूर की कॉफी डेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि ये फोटोज कब की हैं तो आपको बता दें दोनों ने हाल ही में एक लेटेस्ट एड की शूटिंग की है जो कुछ ही दिनों में आपके सामने आएगा। जहां पहली तस्वीर में रणबीर और दीपिका एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे है वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों सोफे पर बैठे हुए कॉफी का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे है।
पिछले दिनों खबर थी कि दोनों जल्द ही बड़े परदे पर साथ नजर आ सकते हैं। जो कि आप इस लेटेस्ट एड में देख सकते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने भी कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी पत्नी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम करे।
एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। पुराना वक्त याद करते हुए दीपिका ने रणबीर से अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई थी। दीपिका ने नाम ना लेते हुए कहा कि, 'वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने मुझे बार-बार बताया की वो मुझे धोखा दे रहे हैं।'
वैसे ब्रेकअप होने के बाद भी रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' और इम्तियाज अली की 'तमाशा' में काम किया था। दीपिका और रणबीर की जोड़ी हर बार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉड्स तोड़े हैं।