अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लंग कैंसर होने की खबर है। संजय दत्त पिछले दिनों सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि वह ठीक होकर घर भी लौट गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर संजय दत्त ने एलान किया है कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। इसके साथ ही संजय दत्त की पत्नी मान्यता का भी अभिनेता के कैंसर होने से जुड़ा आधिकारिक बयान सामने आया। सोशल मीडिया पर संजय दत्त के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी उनकी खोज फिक्र लेने उनके घर जा रहे हैं।
थर्ड स्टेज कैंसर की खबर सुन देर रात संजय दत्त से मिलने पहुंचीं आलिया भट्ट, साथ में नजर आए रणबीर कपूर
बीते रोज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को संजय दत्त के घर के बाहर स्पॉट किया गया। देर रात रणबीर और आलिया को उनके घर से बाहर निकलते देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की कई सारे फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। याद दिला दें कि फिल्म सड़क 2 में संजय दत्त और आलिया भट्ट हैं। ऐसे में अपने को-स्टार का हाल लेने आलिया, रणबीर के साथ देर रात पहुंचीं।
इस दौरान रणबीर ब्लू शर्ट में दिखे तो वहीं आलिया खुले बालों में ग्रे टॉप में नजर आईं। दोनों एक ही गाड़ी से निकलते हुए दिखाई दिए। बता दें मंगलवार रात को संजय दत्त को कैंसर होने के बारे में पता चला। इस बात का पता चलने के बाद फैंस उदास हो गए है। इसके साथ ही संजय दत्त के कई फैंस और फिल्मी सितारे उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse) on
बीते रोज संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने आधिकारिक रूप से अपना बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने संजय दत्त के फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है जो संजू बाबा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- 'मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने संजय के जल्द ठीक होने की दुआ की है। हमें इस समय से गुजरने के लिए हिम्मत और दुआओं की जरूरत है। हमारा परिवार पहले बहुत सी मुश्किलों से गुजर चुका है लेकिन मुझे यकीन है कि यह समय भी गुजर जाएगा।'
मान्यता दत्त ने आगे लिखा- 'संजू के फैंस से मेरी गुजारिश है कि वो अटकलों और अनुचित अफवाहों पर ध्यान ना दें बल्कि प्यार और समर्थन कर हमारी मदद करें। संजू और हमारा परिवार हमेशा से फाइटर रहे हैं। भगवान ने एक बार फिर इन चुनौतियों से गुजरने के लिए हमें चुना है। हम सभी आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं, और हम जानते हैं कि हम हमेशा दूसरी तरफ विजेता बनकर उभरेंगे। हम इस अवसर का उपयोग पॉजिटिविटी फैलाने के लिए करें।'