रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेटिंग की खबरों ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। हालांकि बातों-बातों में यह दोनों स्टार्स अपनी नजदीकियों को खुलेआम स्वीकार भी कर चुके हैं। रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में जुटे हैं लेकिन इस बीच भी उन्हें आलिया का ख्याल है। हाल ही में यह दोनों लवबर्ड संजय दत्त के घर के बाहर नजर आए।
यह ऐसा पहला मौका नहीं था जब रणबीर और आलिया एक साथ एक गाड़ी में स्पॉट हुए हो। इससे पहले यह दोनों स्टार महबूब स्टूडियो से बाहर जाते हुए भी दिखे थे। रणबीर-आलिया के अफेयर की खबरों के बीच रणबीर की फिल्म 'संजू' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच रणबीर, आलिया के साथ संजय दत्त से मिलने गए।
'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित फिल्म है। रणबीर चाहते थे कि वह 'संजू' के रिलीज से पहले संजय दत्त से मिले जिस वजह से वह कथित गर्लफ्रेंड आलिया के साथ देर रात उनके घर पहुंचे थे। इस मौके पर आलिया ने लाल रंग का टॉप पहना हुआ था तो वहीं रणबीर ने शर्ट पहनी हुई थी।
बीते कुछ वक्त से आलिया और रणबीर के परिवार का मेलजोल एक दूसरे के साथ काफी बढ़ गया है। यहां तक कि पिछले हफ्ते आलिया रणबीर के परिवार के साथ रेस्टोरेंट के बाहर दिखी थीं। आलिया के साथ रणबीर, नीतू कपूर , रिद्धिमा और समायरा भी थीं। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि आलिया-रणबीर साल 2020 में शादी कर सकते हैं।
आलिया और रणबीर पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर के एक इंटरव्यू ने मानो इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि ये सबकुछ अभी नया है । इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी ।