बॉलीवुड के दिग्गज परिवारों में से एक कपूर परिवार के लिए पिछले कुछ साल काफी दुख भरे बीते हैं। 9 फरवरी को राज कपूर के छोटे बेटे और अभिनेता, प्रोड्यूसर रहे राजीव कपूर का अचानक से निधन हो गया था। महज 58 वर्ष की उम्र में राजीव कपूर अपने परिवार और फैंस को रोता हुआ छोड़कर इस दुनिया से चले गए। वहीं अब कपूर परिवार के पुश्तैनी बंगले पर परिवार के सभी सदस्य और दूसरे सितारे राजीव कपूर के चौथे के लिए पहुंचे।
2 of 5
करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर
- फोटो : Instagram
कपूर परिवार के पुश्तैनी बंगले पर जहां अभिनेत्री नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर के साथ पहुंची तो वहीं करिश्मा कपूर भी नजर आईं। कपूर परिवार के सभी सदस्यों ने सफेद कपड़े ही पहने थे। साल भर के अंदर अपने दोनों चाचा को खो देने वाली करिश्मा बहन करीना और मां बबीता के साथ बंगले पर पहुंची।
3 of 5
सैफ अली खान, रणबीर कपूर
- फोटो : Instagram
कपूर खानदान के दामाद सैफ अली खान भी सफेद कुर्ता पायजामा पहने अपने चाचा ससुर के चौथे में पहुंचे। इस दुख की घड़ी में बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ पहुंचे। दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर का गम बांटने राजीव कपूर के चौथे में पहुंची। उन्होंने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था।
4 of 5
रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
आलिया भट्ट राजीव कपूर के निधन के वक्त मुंबई से बाहर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही थीं। जैसे ही उन्हें निधन की खबर मिली तो वो आनन फानन में मुंबई लौटी और सीधे कपूर परिवार के घर पहुंची थी। ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी वो कपूर परिवार के साथ उनका गम बांटने के लिए मौजूद थीं। वहीं अर्जुन कपूर भी रणबीर के गले लगकर उन्हें हौंसला बंधाते नजर आए।
5 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : Instagram: @neetu54
राजीव कपूर के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए बंगले पर पहुंचे थे। शाहरुख खान से लेकर तारा सुतारिया तक कई हस्तियां राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थी। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव कपूर का चौथा नहीं रखने के फैसला किया गया था, लेकिन बॉलीवुड हस्तियां खुद को एक बड़ा परिवार मानती हैं और इसलिए सभी करीबी लोग अपनी सांत्वना प्रकट करने के लिए कपूर बंगले पहुंचे हैं।