मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजन शाही के पिता पाल शाही अब इस दुनिया में नहीं रहे। राजन शाही के पिता से पहले कई सितारों ने भी लॉकडाउन के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसमें अभिनेत्री निम्मी के अलावा 'रामायण' में 'सुग्रीव' का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर भी हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कौन से ऐसे सितारे हैं जो लॉकडाउन में दुनिया को छोड़कर चले गए।
2 of 8
Ranjit Chowdhry,
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी ने 15 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 64 वर्ष की आयु में रंजीत ने आखिरी सांस ली थी। उनकी बहन रैल पद्मसी ने रंजीत के निधन की जानकारी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। करीब 40 फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके रंजीत चौधरी को लोग मिसीसिपी मसाला और कामसूत्र में उनके किरदारों से भी याद करते हैं।
3 of 8
nimmi
- फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन निम्मी का 25 मार्च की शाम निधन हो गया था। निम्मी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और वो 87 साल की थीं। सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी थी। निम्मी को राजकपूर की पहली खोज माना जाता था।
4 of 8
Salman Khan and Abdullah Khan
- फोटो : Instagram
अभिनेता सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का 31 मार्च को निधन हो गया था। वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे। अब्दुल्ला के फेफड़ों में संक्रमण था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। चचेरे भाई के निधन के बाद सलमान ने भावुक पोस्ट भी लिखा था।
5 of 8
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar
- फोटो : twitter
रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का निधन 6 अप्रैल को हुआ था। खास बात है जिस वक्त श्याम सुंदर का निधन हुआ उस समय टीवी पर 'रामायण' में सुग्रीव से जुड़ा एपिसोड ही दिखाया जा रहा था।