रामानंद सागर का टीवी सीरियल ‘रामायण’ लोगों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है। इस टीवी सीरियल को लॉकडाउन के दिनों में फिर से प्रसारित किया गया था, जिसके बाद से ही इसमें नजर आए सितारे एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। सीरियल में दीपिका चिखलिया 'सीता' और अरुण गोविल 'राम' के किरदार में दिखे थे। लोगों ने इन दोनों कलाकारों को असल जिंदगी में भी भगवान का दर्जा दिया था। लेकिन इन दिनों दीपिका लोगों को निशाने पर आई हुई हैं। अभिनेत्री का एक इंस्टा पोस्ट देखकर लोग भड़क गए हैं जिस वजह से उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है।
Dipika Chikhlia Trolled: 'रामायण' की सीता को छोटी ड्रेस पहन पार्टी करते देख भड़के लोग, दीपिका चिखलिया को सुनाई खरी खोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 23 May 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन