‘हाय दोस्तों, मैं हूं राजपाल यादव। कुछ इसी तरह से जल्द ही कॉमेडियन, एक्टर राजपाल यादव यूट्यूब पर दर्शकों का स्वागत करेंगे। दरअसल, उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, इसके जरिए वह लोगों को हंसाने की बात कर रहे हैं। लेकिन यूट्यूब पर आने वाले अकेले सेलिब्रिटी राजपाल यादव नहीं हैं, उनसे पहले भी कई सेलेब्स ने यूट्यूब चैनल खोले हैं और खूब शोहरत, नाम और पैसा कमाया है। जानिए, कौन हैं वो सेलेब्स?
2 of 6
फराह खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
फराह खान ने कुकिंग वीडियो बनाकर छापे नोट
डायरेक्टर फराह खान भी अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कुकिंग, फूड वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को खाने पर भी बुलाती हैं। फराह अपने मेहमानों के लिए खास तरह की डिशेज बनवाती हैं, उन्हें खिलाती हैं और दोस्तों से खूब सारी बातचीत करती हैं। फराह का अंदाज भी कॉमेडी से भरा होता है, जो दर्शकों को खूब भाता है। हालिया एक इंटरव्यू में फराह खान ने बताया था कि उन्होंने पिछले एक साल में यूट्यूब से, ब्रॉन्ड से जमकर पैसा कमाया है। इतना पैसा तो उन्होंने अपने पूरे बॉलीवुड करियर में भी नहीं कमाया। इस तरह फराह खान तो कंटेंट क्रिएटर बनकर मालामाल हो गईं। फराह खान के यूट्यूब पर 2.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
3 of 6
भारती सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारती सिंह की पाॅपुलैरिटी में हुआ इजाफा
भारती सिंह टीवी पर अपने कॉमिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई रियालिटी शो भी होस्ट करती हैं। साथ ही भारती अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। वह इस चैनल पर अपने लाइफस्टाइल व्लॉग्स शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है। भारती और हर्ष के इस व्लॉग चैनल नाम लाइफ ऑफ लिंबाचियास है। भारती इसमें हर दिन के छोटी-बड़ी बातों को शेयर करती हैं। भारती सिंह के यूट्यूब पर 8.9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
4 of 6
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@archanapuransingh
अर्चना पूरन सिंह भी कंटेंट क्रिएटर बनकर छा गईं
पिछले साल फिल्म-टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी अपना व्लॉगिंग चैनल शुरू किया था। वह हफ्ते में एक बार ही इस पर अपनी फैमिली का लाइफस्टाइल वीडियो शेयर करती हैं। अर्चना का चैनल तो पहले दिन ही लॉन्च होने पर हैक हो गया था। बाद में उन्हें अपना यूट्यूब चैनल वापस मिला। अर्चना के व्लॉगिंग वीडियो को फैंस कम समय ही काफी पसंद करने लगे हैं। अर्चना के व्लॉग में उनके पति परमीत सेठी और दोनों बेटे भी नजर आते हैं। पिछले दिनों परमीत सेठी ने भी कहा था कि उन्हें कंटेंट क्रिएटर बनकर बहुत ज्यादा कमाई हुई। अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब पर 1.15 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
5 of 6
आशीष विद्यार्थी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आशीष विद्यार्थी को मिली अपार सफलता
फिल्मों में विलेन के रोल करने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी भी कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं। वह भी अपनी ट्रैवलिंग, फूड से जुड़ी वीडियो दर्शकों के साथ साझा करते हैं। आशीष के वीडियो को भी काफी लाइक किया जाता है, उनकी यूट्यूब पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो चुकी है। साथ ही वह स्टैंडअप कॉमेडी और शो भी करते हैं, इसे भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। आशीष के यूट्यूब पर 2.42 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।