{"_id":"5ae92b124f1c1b5c098b78bc","slug":"rajkumar-rao-says-while-shooting-omerta-film-my-mental-condition-is-not-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजुकमार राव का बड़ा बयान, आतंकवादी का रोल निभाते हुए हो गई थी ऐसी हालत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजुकमार राव का बड़ा बयान, आतंकवादी का रोल निभाते हुए हो गई थी ऐसी हालत
Wed, 02 May 2018 09:35 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'ओमर्टा' रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने आतंकवादी का किरदार निभाया है जिसमें उनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह किरदार किसी भी एक्टर के लिए चैंलेजिंग था जिसे राजकुमार राव ने बड़ी खूबसूरती से निभाया। इस दौरान जब राजकुमार राव से उनके किरदार के बारे में और जानने की कोशिश की तो उन्होंने ऐसी बात कह डाली जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने हाल ही में एक निजी चैनल से बात करते हुए अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया। राजकुमार राव ने कहा - 'फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान मेरी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। मैंने बहुत कोशिश की कि मैं अपने आपको उसी माइंड स्पेस में रखूं। यह आसान रोल नहीं था इसे लेकर मैं बहुत परेशान था लेकिन बतौर एक्टर एक फन भी था।'
3 of 5
राजकुमार राव
'ओमर्टा' फिल्म में बढ़ते आतंकवाद और आतंकवादी की मनोस्थिति को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता के मुताबिक 'फिल्म की कहानी उनके पास 2005 से थी। लेकिन कहानी का महत्व अब पहले से ज्यादा बढ़ गया है। दुनियाभर में आतंकवादी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि जो भी काम उमर शेख करता है उसमें पाकिस्तान की एजेंसी का हाथ होता है बावजूद इसके हम पाकिस्तानी सरकार के साथ बिरयानी खाने जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rajkumar Rao
आपको बता दें, यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'ओमर्टा' राजकुमार को पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी के रूप में वर्णित करती है। यह फिल्म एक आतंकवादी के मन की गहराई से होकर गुजरती है। पहले यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने में देरी हो गई और अब 'ओमर्टा' फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
rajkumar rao
सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद इस फिल्म से दो सीन्स हटाए गए हैं। पहला जिसमें राजकुमार राव को न्यूड दिखाया गया और दूसरा जिसमें बैकग्राउंड में राष्ट्रीय गान बज रहा है और पेशाब करते हुए एक चरित्र को चित्रित किया गया था। बता दें फिल्म मात्र 94 मिनट की है जो कि हंसल मेहता की अब तक की सबसे छोटी फिल्म बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।