फिल्म अभिनेता राजेश शर्मा की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। अब तक कई फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से वह लोगों को चौंका चुके हैं। हाल ही में अभिनेता ने सेट पर सलमान खान और अक्षय कुमार के रवैये पर खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट
2 of 5
राजेश शर्मा
- फोटो : social media
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में राजेश ने सलमान खान और अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। बातचीत के दौरान राजेश ने 'लक्ष्मी' के सेट पर अक्षय कुमार के साथ काम करने के समय को याद किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय ने उन्हें खाना ऑफर किया था।
3 of 5
राजेश शर्मा
- फोटो : social media
अपनी भावना व्यक्त करते हुए राजेश ने कहा कि वह एक पल के लिए ठिठक गए कि यह एक सुपरस्टार है जो मुझे खाना दे रहा है।' अभिनेता ने आगे कहा कि उस समय उनकी आंखों में आंसू थे। इसी तरह, राजेश ने 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के साथ काम करने को भी याद किया।
4 of 5
राजेश शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा कि शूटिंग के समय सलमान हमेशा उन्हें लंच के दौरान अपने साथ शामिल होने के लिए कहते थे। इस इंटरव्यू में राजेश ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जब वह सिर्फ 20 साल के थे, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। उस समय उनमें अभिनय के प्रति प्यार और जुनून विकसित हो चुका था।
5 of 5
मिसेज अंडरकवर
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन पूरे परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए उन्हें नौकरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा इसी कारण उन्हें थिएटर से भी दूर जाना पड़ा। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में राजेश को मिसेज अंडरकवर में देखा गया था। फिल्म में राधिका आप्टे लीड रोल में थीं। वहीं अभिनेता ने उनके बॉस की भूमिका निभाई थी।
Adipurush Hindi Vs Telugu: प्रभास के पैन इंडिया स्टार होने पर लगा सवालिया निशान, आंकड़ों में समझिए पूरा गणित