बॉलीवुड सितारों के बीच लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। स्टार्स के बीच झगड़े पहले भी होते थे, वो बात अलग है कि उस जमाने में मीडिया का ज्यादा बिगुल ना बजने की वजह से वो झगड़े सामने नहीं आ पाते थे। हालांकि बाद में भी उन झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
पढ़ें - 'कुली नं 1' से सुपरहिट हो गई थी ये हीरोइन, आज है लापता
ऐसा ही एक बड़ा झगड़ा हुआ था राज कपूर और राज कुमार के बीच। दोनों ही अपने अपने जमाने के सुपरस्टार रहे, लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि दोनों राज आपस में भिड़ गए। ये बात है एक्टर प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी के दौरान की।
पढ़ें - इस हीरोइन को सचमुच की देवी मान पैर छूते थे लोग, अमिताभ और शशि कपूर भी थे कायल
पार्टी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। राज कपूर और राज कुमार के अलावा और भी कई नामचीन सितारे थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी।
राज कपूर ने शायद ज्यादा पी ली, क्योंकि जब उनकी नजर राज कुमार पर पड़ी तो वो उनके पास गए और कहा, 'तुम एक हत्यारे हो।' यह सुनकर राज कुमार ने कहा, 'मैं बेशक एक हत्यारा हूं, लेकिन मैं कभी तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया, बल्कि वो तुम ही हो जो मेरे पास आए।'
दरअसल, फिल्मों में आने से पहले राज कुमार मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे, लेकिन एक मर्डर केस में नाम होने के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में आ गए।