{"_id":"5abc67c14f1c1beb298b4703","slug":"rahul-khanna-shared-childhood-memories-with-akshaye-khanna-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई के बर्थडे पर इस हीरो ने दिया ऐसा तोहफा, देखकर इमोशनल हो जाएंगे अक्षय खन्ना ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छोटे भाई के बर्थडे पर इस हीरो ने दिया ऐसा तोहफा, देखकर इमोशनल हो जाएंगे अक्षय खन्ना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
Akshaye and Rahul
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर विश किया तो वहीं फैंस ने अक्षय की पुरानी तस्वीर को पोस्ट कर उनके बर्थडे को खास बना दिया। इस बीच अक्षय को उनके बड़े भाई ने जन्मदिन पर ऐसा नायाब तोहफा दिया है जिसे देखने के बाद अक्षय की आंखे भर आएंगी।
Trending Videos
Akshaye and Rahul
बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके अक्षय खन्ना के बड़े भाई ने इस मौके को और भी खास बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। बचपन की तस्वीर को पोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा - 'छोटे भाई के जन्मदिन को सेलिब्रेट करती हुई एक पुरानी तस्वीर।' इस तस्वीर में विनोद खन्ना अपने दोनों बच्चों राहुल और अक्षय को गोद में लिए हुए हैं। जिसमें उनके साथ पहली पत्नी गीतांजलि भी दिखाई दे रही हैं।
A blast from the past on baby bro’s birthday! #akshaye #siblingrevelry #🎂
A post shared by Rahul Khanna (@mrkhanna) on
Akshaye and Rahul
यह तस्वीर अक्षय और राहुल के बचपन की है। जिसमें दोनों अपने पिता विनोद खन्ना के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते ही यूजर्स ने कई सारे कमेंट्स किए। किसी ने इस तस्वीर को ब्यूटीफुल पिक्चर कहा तो किसी ने अक्षय से और फिल्मों में आने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
, Rahul Khanna
राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक और बचपन की तस्वीर शेयर की थी जिसमें अक्षय और राहुल विनोद खन्ना की गोद में बैठे हुए हैं। आपको बता दें, राहुल खन्ना ने साल 1999 में 'अर्थ' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में आए लेकिन उनका फिल्मी सफर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया।
A post shared by Rahul Khanna (@mrkhanna) on
विज्ञापन
Rahul Khanna
फिल्मों के साथ-साथ राहुल ने कई सीरियल्स में भी काम किया। जिसमें अनिल कपूर का सीरियल '24' शामिल है। इसके बाद साल 2015 में 'द अमेरिकन' सीरियल में भी काम किया। राहुल आखरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'फायर फाइल्स' में नजर आए थे।