सिनेमा में जबरदस्त किरदार, बोल्ड छवि और मंझी हुई एक्ट्रेस के तौर पर राधिका आप्टे ने अपनी पहचान बनाई है। राधिका ने हिंदी सिनेमाजगत में 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार अपने अभिनय से फैंस को हैरान कर रही हैं। राधिका, 'पार्च्ड', रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, शोर इन द सिटी, मांझी द माउंटमैन, बदलापुर, और हंटर जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
न्यूड सीन लीक होने को लेकर चर्चा में रहीं
एक्टिंग के अलावा वे अपने एक न्यूड सीन लीक होने को लेकर भी चर्चा में रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं जिनमें वो शावर के नीचे नहाती हुई नजर आ रही थीं और उन्होंने अपनी बॉडी को सिर्फ एक प्लास्टिक जैसे जालीदार कवर से ढका हुआ था। यह वीडियो फिल्म 'मैडली' की एक कहानी 'क्लीन शेवेन' के एक सीन का था। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। अब राधिका ने अपने इस लीक हुए सीन पर बात की है।
2 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
राधिका ने एक इंटरव्यू में चार साल पुराने वीडियो लीक पर बात की है। राधिका का कहना है कि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया था। उन्होंने बताया, 'जब मैं क्लीन शेवन की शूटिंग कर रही थी तब मेरी एक न्यूड क्लिप लीक हो गई थी। मुझे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। आलम ये था कि मैं चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी थी।'
3 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
राधिका आगे कहती हैं, 'सिर्फ मीडिया ही मेरे बारे में ऐसा कुछ नहीं लिख रहा था बल्कि मेरे ड्राइवर, वॉचमैन और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर मुझे उस वीडियो क्लिप और वायरल हुई तस्वीरों से पहचानने लगे थे। ये हिला देने वाली घटना थी। मेरे पास बोलने के लिए कुछ नहीं था। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में कोई भी आदमी इसे नजरअंदाज करने के अलावा कुछ कर सकता है। कुछ भी करना आपके वक्त की बर्बादी होगी।'
4 of 5
Radhika Apte
- फोटो : Social Media
राधिका ने कहा, 'इसलिए जब मैंने फिल्म 'पार्च्ड' के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि कुछ भी छिपाने को बाकी नहीं रह गया है। फिल्म में न्यूड सीन देना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि उस समय मैं खुद अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी। इसलिए स्क्रीन पर न्यूड होना थोड़ा डरावना था। अब मैं ऐसे सीन कहीं भी कर सकती हूं।'
5 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
हालांकि राधिका कहती हैं कि उन्हें अपनी बॉडी पर गर्व है। बता दें वे सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। राधिका ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे 1 साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी की और 2013 में इसकी पुष्टि की।