बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने बॉलीवुड और तमिल की कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। 1 जून 1970 को जमशेदपुर में जन्में आर माधवन को इंडस्ट्री में कई तरह के नाम से बुलाया जाता है। माधवन का पूरा नाम रंगनाथन माधवन है लेकिन उन्हें मैडी, मैडी भाईजान, मैडी चेट्टा, मैडी अन्ना के नाम से भी जानते हैं। माधवन ने मुंबई के के सी कॉलेज से पब्लिक स्पीकिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने एक शिक्षक के रूप में कोल्हापुर में काम किया।
लोगों के पसंदीदा अभिनेता हैं मैडी
माधवन का नाम इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में भी शामिल है जो विवाद से खुद को दूर रखते हैं। उनके अभिनय के साथ साथ उनके तेज दिमाग की भी काफी तारीफ होती है। हाल ही में माधवन ने अपने फैंस को जन्मदिन की पहले ही बधाई दे देने के लिए शुक्रिया कहा। माधवन ने बताया है कि वो अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से करीबी लोगों के साथ मनाएंगे। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कुछ खास बातें।