श्रीदेवी के निधन के 3 महीने बाद भी ये बड़े सवाल अभी तक अनसुलझे हैं। इन 3 महीनों में श्रीदेवी की मौत की गुत्थी उस वक्त और उलझ गई जब दिल्ली के रिटायर्ड एसीपी वेद भूषण ने इसे मर्डर बताया। वेद भूषण पिछले कई दिनों से श्रीदेवी की मौत पर कई दावे पेश कर चुके हैं। अब उनके नए खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है। वेद भूषण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का हाथ भी हो सकता है। इससे फिर मामला गरमा गया है।
श्रीदेवी के निधन के बाद भी कई सवाल उठे। काफी तरह की अफवाहें फैलीं, लेकिन सभी एक के बाद एक झूठी साबित होती गईं। हालांकि ये सवाल ऐसे थे जो अभी तक अनसुलझे हैं। पहला मामला बोनी कपूर से जुड़ा था। श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कई राज खोले थे। रिश्तेदार ने बताया कि 1997 में फिल्म 'जुदाई' के बाद 'रिटायरमेंट' ले चुकीं श्रीदेवी ने शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में फिल्मों में वापसी की थी।
श्रीदेवी के अंकल ने बताया था कि फिल्म निर्माता बोनी कपूर को एक प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा घाटा हुआ था और उनके ढेर सारे पैसे डूब गए थे। तब कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद बेचनी पड़ी थी। श्रीदेवी के अंकल ने यह भी बताया है कि वह बोनी कपूर की माली हालत को लेकर अक्सर परेशान रहती हैं। यही वजह है कि आठ साल बाद मजबूरी में उन्होंने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से फिल्मों में वापसी की। इस मामले में परिवार की ओर से बाद में भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
दूसरा सवाल श्रीदेवी की सगी बहन श्रीलता की चुप्पी पर था। गौरतलब है कि श्रीलता उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने श्रीदेवी की मौत से पहले उनके साथ आखिरी पल गुजारे। 24 दिसंबर को दुबई में जब एक हादसे के बाद श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा, उससे करीब दो दिन पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मोहित मारवाह की शादी के बाद जब कपूर खानदार यूएई से लौट गया, तब श्रीदेवी दुबई चली गईं और वहां उन्होंने अपनी बहन श्रीलता से मुलाकात की।
'डेक्कन क्रॉनिकल' में छपी खबर के मुताबिक श्रीलता को अपनी बहन की मौत पर चुप रहने को कहा गया है। सुना है कि श्रीलता के पति सतीश को चेन्नई स्थित श्रीदेवी के बंगले का मालिकाना हक भी मिलने वाला था। श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता का रिश्ता काफी गहरा था। लेकिन 1990 के दौर में दोनों के रिश्ते में उस वक्त खटास आ गई जब एक प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ। हालांकि, साल 2013 में जब श्रीदेवी पद्म श्री से सम्मानित की गईं तो दोनों का रिश्ता बेहतर हो गया था।