'क्वांटिको' सीजन 3 के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका अलग ही लुक में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका फायर फाइटर की ड्रेस में नजर आ रही हैं जिस पर से नजरें हटाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है।
इन तस्वीरों को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा - 'जब सेट से आप कुछ लोगों की जिंदगी बचाते हुए बाहर आते हैं तो लगता है दुनिया को बचा लिया।' इन फोटो में प्रियंका ऑरेंज कलर के जमसूट में दिखाई दे रही हैं जिसके साथ उन्होंने गॉगल्स कैरी किए हुए हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका काफी हॉट लग रही हैं जो आपको इंप्रेस जरूर कर देंगी। इसके पहले भी सेट से कई तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें उनका ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आया था।
ये सीरियल 26 अप्रैल को टेलीकास्ट होगा। ये 'क्वांटिको' का तीसरा सीजन है इसके पहले वाली सीजन में भी प्रियंका लीड रोल करती नजर आई थीं। इस सीरियल का पहला सीजन 2015 में और दूसरा 2016 में आया था।