हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेट नाइट खूबसूरत ड्रेस में स्पॉट किया गया। उनके फैन्स उन्हें कोकाकोला गाना सुनाकर इम्प्रेस करते हुए नजर आए। प्रियंका मुंबई की एक सिलिब्रिटी पार्टी में पहुंची थीं।
सोहो हाउस में यह पार्टी विश्व महिला दिवस के मौके पर दी गई थी। इस पार्टी में प्रियंका के अलावा करण जौहर, अर्जुन कपूर और अन्य सितारे भी पहुंचे।
हालांकि इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले पहुंचने वालों में थीं और वह अपने स्टनिंग लुक से पार्टी में सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थीं।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा एक खास ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रह थीं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ बूट्स भी पहन रखे थे। साथ ही मैचिंग कलर का एक बैग भी थाम रखा था।
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनास ने दो दिन पहले उनकी एक फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखी थी। निक ने लिखा, "दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं के लिए महिला दिवस की शुभकामनाएं। यह (प्रियंका) इनक्रेडिबल महिला दुनियाभर की कई महिलाओं के लिए प्रकाश और प्रेरणा की एक किरण है। आई लव यू प्रियंका।"