{"_id":"5afc1cc24f1c1bd4408b5b32","slug":"priyanka-chopra-wears-cross-around-her-neck-journalist-asked-have-converted-to-christianity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गले में क्रॉस पहनते ही ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पत्रकार ने पूछा- ईसाई धर्म अपना लिया है क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गले में क्रॉस पहनते ही ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पत्रकार ने पूछा- ईसाई धर्म अपना लिया है क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। इस बार प्रियंका के ट्रोल होने की वजह है उनका नया लुक। हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला में हिस्सा लेने पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने मेट की ऑफ्टर पार्टी अटेंड की। इस पार्टी में प्रियंका ने अपने लुक से सबको इम्प्रेस किया लेकिन अपने इस लुक को लेकर वह सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के निशाने पर आ गईं।
priyanka chopra
मेट की ऑफ्टर पार्टी की तस्वीरें खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने अपने गले में क्रॉस लॉकेट कैरी किया हुआ है। प्रियंका द्वारा पोस्ट इस तस्वीर पर लोगों ने सवालों की बौछार कर दी है।
priyanka chopra
एक यूजर ने लिखा, क्या पैसों के लिए आपने अपने धर्म को ही बेच दिया। एक और यूजर ने लिखा, आपने ये क्रॉस लॉकेट क्यों पहना है?
Why are you wearing a Cross?
— sahte_kar (@sahte_kar) May 15, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
रशिया की एक पत्रकार समीरा ने भी प्रियंका से कई सवाल पूछे। समीरा ने सवाल पूछते हुए लिखा कि, क्या न्यूयॉर्क जाकर प्रियंका ने अपना धर्म बदल लिया? इसके बाद समीरा ने एक और सवाल पूछा कि क्या आज कल क्रॉस सिर्फ फैशन एक्सेसरी बनकर रह गया है? इसके बाद समीरा ने सवाल किया कि क्या खुद को दूसरे लोगों के बीच फिट दिखने के लिए यह कोई नया तरीका है?