चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने हाल ही में किक्रेटर हरभजन सिंह के टॉक शो हिस्सा लिया। इस दौरान ब्रावो ने अपने जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। इतना ही नहीं शो के दौरान उन्होंने बॉलीवुड़ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर पक्का रणवीर सिंह को जलन महसूस होगी।
2 of 4
dwayne bravo deepika padukone
शो में जब ब्रावो से पूछा गया कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है तो इसके जवाब में उन्होंने बताया कि वह सालों से दीपिका पादुकोण के फैन हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया वह पहले भी दीपिका से मिल चुके हैं, लेकिन वह दोबारा मिलना चाहते हैं और उनके साथ बैठकर चैट करना चाहते हैं।
ब्रावो ने बताया कि, जब वह पहली बार 2006 में चैंपियन्स ट्राफी के लिए भारत आए थे तो जब उन्होंने होटल में चेकइन किया और टीवी ऑन किया, मैंने टीवी में एक एड देखा जिसे देखने के बाद मैंने ध्यान दिया कि यह तो दीपिका है। 2006 से आज तक वो मेरे दिमाग में है। इसके बाद जब भज्जी ने पूछा कि तुम्हें trinidad में कोई दीपिका नहीं मिली। इसके जवाब में ब्रावो ने हंसते हुए कहा, आप दूसरी दीपिका ढ़ूंढ ही नहीं सकते।
4 of 4
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
हरभजन ने आगे ब्रावो से बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर के बारे में पूछा तो इसके जवाब में उन्होंने शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने बताया फिल्म 'माय नेम इज खान' उनकी फेवरेट है। आपको बता दें, ब्रावो इससे पहले भी कई बार दीपिका को लेकर अपनी 'मोहब्बत' का इजहार कर चुके हैं।