साल 2019 में रानू मंडल रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ था कि वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रानू मंडल सोशल मीडिया के जरिए फर्श से अर्श तक पहुंच गई। रानू की किस्मत ऐसी चमकी कि उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में कई गानों को अपनी आवाज दी। इसके अलावा वो कई रिएलिटी शो में भी आ चुकी हैं। हाल ही में रानू मंडल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सज-धज कर पहुंची। ओवर मेकअप में रानू ने इस कार्यक्रम में रैंप वॉक भी किया। उनके इस अंदाज को देख कर वहां मौजदू हर कोई हैरान हो गया। लेकिन अब रानू मंडल को ओवर मेकअप और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है। हालांकि रानू के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां और फिल्मी सितारे भी खराब मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। जानिए उनके बारे में...
सोशल मीडिया: मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये स्टार्स, रानू मंडल का तो खूब बना था मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन