बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा हैं। सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक–दूसरे का हाथ थामने को तैयार हैं। वहीं इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरें भी आने लगी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह सोशल मीडिया पर हर दिन शादी को लेकर पोस्ट करती रहती हैं।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से सगाई की है। दोनों एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब खबर आ रही हैं कि प्रियंका जल्द ही निक से शादी करने की तैयारी में हैं। दोनों की शादी आगामी दो दिसंबर को होगी। वहीं खबर आ रही है कि शादी की सभी रस्में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में की जाएंगी
नवंबर के आखिरी दो दिनों में रस्में पूरी कर ली जाएंगी। शादी की रस्में पंजाबी परंपरा के हिसाब से की जाएंगी। इसके साथ हर फंक्शन में भी पंजाबी परिवेश की झलक दिखाई देगी। खबरों के अनुसार शादी में प्रियंका और निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। शादी में कुल 100 से 150 लोगों के होने की खबरें आ रही हैं।
अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर प्रियंका शादी में लाल रंग का जोड़ा पहनेंगी। वहीं निक जोनस इवोरी व्हाईट रंग का ड्रेस पहनेंगे। बतां दे कि, प्रियंका के करीबी रिश्तेदार best man, bridesmaids राल्फ लॉरेन के द्वारा डिजायन की हुई ड्रेस पहनेंगे। जिसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल प्रियंका जब निक से पहली बार मिली थीं तब उन्होंने राल्फ की ही ड्रेस पहन रखी थी।
आपको बता दे कि दोनों की पहली मुलाकात मेट गाला इवेंट में हुई थी। हाल ही में प्रियंका ने अपने फ्रेंड्स के लिए बैचलर पायजामा पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा मौजूद थीं। वहीं आपको बता दें अमेरिकी कानून के अनुसार भी दोनों को शादी का लाइसेंस मिल गया है।