{"_id":"5c20c003bdec2256f436823b","slug":"priyanka-chopra-s-journey-people-called-her-ugly-in-childhood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद मुश्किलों में बीता है प्रियंका चोपड़ा का बचपन, बदसूरत कहकर चिढ़ाते थे सहपाठी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेहद मुश्किलों में बीता है प्रियंका चोपड़ा का बचपन, बदसूरत कहकर चिढ़ाते थे सहपाठी
Mon, 24 Dec 2018 04:51 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Mon, 24 Dec 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड मे भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं है, लेकिन यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। विदेशी मुंडे निक जोनस के शादी करने को लेकर प्रियंका बेहद चर्चा में रही। क्या आप जानते हैं कि बचपन से लेकर इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा को कई बार स्कूल बदलने पड़े, जो उनके लिए एक चैलेंज था।
Trending Videos
priyanka chopra
13 साल की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ पढ़ाई के लिए यूएस शिफ्ट हो गई। जहां वह कई बार रंगभेद का शिकार हुई। प्रियंका के स्कूल में एक ऐसी लड़की थी जो उन्हें अकसर धमकाती रहती थी। इतनी ही नहीं पढ़ाई के दौरान सांवले रंग के कारण प्रियंका के उपर कई तरह के भद्दे कमेंट भी किए जाते थे। बता दें अपने स्कूल में प्रियंका को बहुत कुछ झेलना पड़ा था, उसके सभी स्कूल साथी प्रियंका को ब्राउनी और बदसूरत कहकर पुकारते थे। इन बातों ने प्रियंका का आत्मविश्वास तोड़ दिया था।
Priyanka Chopra
उस समय प्रियंका समझ नहीं पाती थी कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। इतना ही नहीं क्लास के बच्चे उनके साथ खाना- खाना पसंद नहीं करते थे। वह स्कूल के टॉयलेट में छिप कर लंच करती थीं।
एक दिन प्रियंका को स्कूल में दो लड़कियों ने घेर लिया था, वह बार बार प्रियंका को मारपीट के लिए मजबूर कर रही थीं। प्रियंका ने उस समय सोचा कि अगर आज मैंने कोई रास्ता नहीं ढूंढा तो अपने डर पर कभी काबू नहीं कर पाउंगी। तीन साल बाद प्रियंका वापस भारत लौट आयी और उन्होंने अपनी पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की।
एक दिन प्रियंका को स्कूल में दो लड़कियों ने घेर लिया था, वह बार बार प्रियंका को मारपीट के लिए मजबूर कर रही थीं। प्रियंका ने उस समय सोचा कि अगर आज मैंने कोई रास्ता नहीं ढूंढा तो अपने डर पर कभी काबू नहीं कर पाउंगी। तीन साल बाद प्रियंका वापस भारत लौट आयी और उन्होंने अपनी पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
प्रियंका की जिंदगी में एक समय ऐसा था जब उन्होंने अपने आपको घर में कैद कर लिया था। दरअसल अक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उनके फैंस ने उन्हें जमकर परेशान किया। प्रियंका की मां ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। मधु चोपड़ा ने प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी, जिसके बाद प्रियंका इस शो का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra
साल 2000 में प्रियंका मे मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। प्रियंका को 30 नवंबर 2000 को लंदन में मिलेनियम डोम में मिल वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी एशिया, ओशिनिया के सम्मान से नवाजा गया। प्रियंका मिस वर्ल्ड जीतने वाली पांचवी भारतीय महिला बनी।