प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन में 1-2 दिसंबर को शादी की रस्में निभाईं। जिसकेे बाद प्रियंका ने 4 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रिसेप्शन पार्टी दी। रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए। कुर्ते पायजामे में पहुंचे पीएम ने स्टेज पर पारंपरिक अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्कार किया, जिसका प्रियंका ने उसी अंदाज में उनका अभिवादन स्वीकार किया।
प्रियंका-निक के रिसेप्शन में सबसे बड़े मेहमान बने पीएम मोदी, देखिए Inside तस्वीरों का पूरा एलबम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका-निक को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता दिया। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। प्रियंका बर्लिन में उस दौरान अपनी फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
A post shared by LIGHTSIDE FACTS (@lightsidefacts) on
रॉयल अंदाज में हुए इस रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका-निक के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। पीपुल मैगजीन ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से हुई दोनों शादियों की तस्वीरें जारी कीं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं।
A post shared by LIGHTSIDE FACTS (@lightsidefacts) on
हिंदू रीति रिवाज से होने वाली शादी में निक ने शेरवानी पहनी थी तो वहीं प्रियंका रेड कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया। यहां तक कि निक ने प्रियंका के साथ एक बार और 7 फेरे लेने की इच्छा जताई।
A post shared by Team Priyanka Chopra (@team_pc_) on
क्रिश्चियन शादी में प्रियंका खूबसूरत व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पीप-टो हाईहील्स पहन रखी है। इसके अलावा उनके सिर पर खूबसूरत वेल है जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।
A post shared by Team Priyanka Chopra (@team_pc_) on