नए साल के जश्न की तस्वीरें कई सितारों ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीरों में कुछ सितारे एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए तो कुछ पार्टी में। इस बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का नए साल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आए।
नए साल पर प्रियंका चोपड़ा का निक के साथ लिपलॉक वीडियो वायरल, हो रही चर्चा
प्रियंका निक के इस वीडियो को फैन पेज ने साझा किया है। वीडियो में निक और प्रियंका पार्टी में हैं। स्टेज पर दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए। निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
इस वीडियो के अलावा प्रियंका का एक और वीडियो चर्चा में है। प्रियंका ने यह वीडियो नए साल पर कैप्शन के साथ साझा किया। इस वीडियो में प्रियंका का साल 2019 के यादगार लम्हें हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'नया साल नया तोहफा। ये देखने कि लिए बेसब्र हूं कि नए साल में भगवान ने अपने खजाने में क्या रखा है? भगवान और आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस पर कैलिफोर्निया में बर्फबारी में मस्ती करते हुए दिखी थीं। प्रियंका ने निक के साथ कई तस्वीरें साझा की थीं जिसमें वह निक के साथ बेहद खुश नजर आई थीं। इसके साथ ही प्रियंका ने एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वह निक के साथ बर्फ में बाइक की सवारी करती दिखीं।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका की इन तस्वीरों के अलावा उनका शादी का लहंगा भी चर्चा में रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि टीवी अभिनेत्री मोना सिंह के अलावा पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भी शादी में प्रियंका जैसा हूबहू लहंगा पहने नजर आईं। इस पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम इकरा अजीज है। इकरा अजीज ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड यासिर हुसैन के साथ निकाह किया। इस दौरान इकरा अजीज ने लाल रंग का गहना पहना जो प्रियंका की तरह ही था।
दादा के नक्शे कदम पर चल रहे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, चौके-छक्के लगाते वीडियो हुआ वायरल