{"_id":"5d6e69168ebc3e016a1807e5","slug":"priyanka-chopra-has-been-trolled-after-revealed-husband-nick-jonas-wrong-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक जोनस की गलत उम्र बताते ही ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस बोले-पति की उम्र ही नहीं पता तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक जोनस की गलत उम्र बताते ही ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस बोले-पति की उम्र ही नहीं पता तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 03 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन वह पति निक जोनस की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और निक के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की उम्र गलत बताने की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
2 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
प्रियंका के पति और अमेरिकन गायक निक जोनस ने हाल ही में अपना 'विला वन टकीला' लॉन्च किया। लॉन्चिंग के दौरान की तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। निक जोनस के साथ प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'गर्व की बात है जब 27 साल की उम्र में आपका खुद का टकीला है।' इस कैप्शन के बाद से प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं।
गौरतलब है कि निक जोनस की उम्र अभी 26 साल है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पति की गलत उम्र बताने पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। d.d.j.forever नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा- 'जब आपको अपने पति की उम्र ना पता हो तो... वह (निक) 26 साल की उम्र में टकीला के मालिक बने हैं।' lsouris27 ने लिखा- 'वह वास्तव में 26 के हैं 27 के नहीं।' morgyyy23 लिखती हैं- '26 साल 14 दिन।' इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर और भी कई कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अस्पताल में अपने फैन से मिलने की वजह से भी काफी चर्चा में थीं। हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने हैप्पीनेस बिगिन्स कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इस कॉन्सर्ट में उनकी एक फैन अस्पताल में भर्ती होने के चलते नहीं पहुंच पाई थी। जब ये बात प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स को पता चली तो वो चारों इस फैन को सरप्राइज देने अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया है जिसमें निक जोनस, उनके दोनों भाई केविन और जो नजर आए। पहले तीनों भाई बैड पर बैठी फैन के पास जाकर मिलीं, लेकिन इस बीच प्रियंका चोपड़ा दीवार के पास छिपकर खड़ी रहती हैं। लेकिन जैसी ही प्रियंका उस फैन के सामने आती हैं उसकी खुशी की ठिकाना नहीं रहता। जोनस ब्रदर्स और प्रियंका चोपड़ा से मिलकर ये फैन काफी उत्साहित थी। निक, केविन और जो ने अपनी इस फैन को खुश करने के लिए उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।