प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से हॉलीवुड पर छाई हुई हैं। अब जब हॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन हो रहा है तो भला प्रियंका यहां अपना जलवा ना बिखेरें ऐसा कैसे हो सकता है। प्रियंका इससे पहले साल 2016 में ऑस्कर में डेब्यू कर चुकी हैं।
ऑस्कर में निक जोनस के साथ प्रियंका ने लूट ली सारी महफिल, खुलेआम करने लगीं ऐसी हरकत
इस बार प्रियंका चोपड़ा के लिए ये अवॉर्ड इसलिए भी खास है कि वो अपने पति निक जोनस के साथ थीं। रविवार रात को वालिस एनेंबर्ग सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में वैनिटी फेयर पार्टी का आयोजन किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान ब्लैक कलर का डीप नेक गाउन पहन रखा था जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं वहीं निक जोनस नेवी ब्लू सूट में हैंडसम दिख रहे थे।
A post shared by Nick&Priyanka Jonas FC (@nickyanka18) on
रेड कार्पेट पर प्रियंका और निक जोनस बिंदास अंदाज में दिखे और वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। प्रियंका का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो ब्लैक गाउन में वॉक करती हुई नजर आ रही हैं।
A post shared by Beautiful Priyanka Chopra 💖 (@beautifulpriyankachopra) on
प्रियंका और निक दोनों पहली बार 2017 में इसी पार्टी के दौरान मिले थे। निक ने पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि 'मैंने अपना ड्रिंक नीचे रखा और प्रियंका को देखने लगा। मैंने प्रियंका से कहा कि क्या आप सच में हैं। मुझे याद है हमारे बीच कोई किस नहीं हुआ था।'
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ऐसी पहली शख्सियत हैं जो ऑस्कर सेरेमनी में अवॉर्ड प्रेजेंटर के तौर पर चुनी गई थीं। साल 2016 में कैलिफोर्निया के डॉल्बी थियेटर में हुए इस इवेंट में प्रियंका बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर हिस्सा लिया था। बात करें प्रियंका और निक की शादी की तो दोनों 1-2 दिसंबर 2018 को जोधपुर में सात फेरे लिए थे।