{"_id":"5ae84f1a4f1c1b320a8b772b","slug":"ajay-devgn-told-over-casting-couch-in-me-too-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने कास्टिंग काउच पर दिया अटपटा सा बयान, बोले- ऐसा तो हर जगह होता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन ने कास्टिंग काउच पर दिया अटपटा सा बयान, बोले- ऐसा तो हर जगह होता है
Wed, 02 May 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने कास्टिंग काउच पर मचे बवाल पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने #MeToo कैंपेन के दौरान कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसी इंडस्ट्री नहीं है, जहां ऐसी चीजें न होती हो।
2 of 5
Ajay Devgn
अजय देवगन फिलहाल 'टोटल धमाल' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के सेट पर एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू देते हुए कहा कि मेरे 20 साल के करियर में चीजें बहुत बदली हैं। मैंने इस इंडस्ट्री में बहुत सारे ऐसे लोग देखें हैं, जो अपने काम को लेकर बहुत ही ईमानदारी और शिद्दत से लगे रहते हैं।
3 of 5
हार्वे वीनस्टीन
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई महिलाओं के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों में जब एक्सपोज हुए थे तब कई स्टार्स उनके खिलाफ #MeToo कैंपेन के जरिए अपनी राय दे रहे थे। इस सवाल पर बॉलीवुड के 'सिंघम' ने कहा कि हां यह सच है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि इस तरह की चीजें हर जगह होती हैं। इंडस्ट्री के लोगों को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sri reddy Mallidi
बता दें कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए पिछले महीने हैदराबाद मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के आगे श्री रेड्डी ने अपने कपड़े उतार दिए थे। श्री रेड्डी का कहना है कि अपनी बात सुनाने के लिए और सरकार से अपनी मांगों पर जवाब लेने के लिए उनके पास यही एक रास्ता बच गया था।
विज्ञापन
5 of 5
श्री रेड्डी विवाद
श्री रेड्डी के इस विरोध में उनका साथ बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रामगोपाल वर्मा देते हुए नजर आए थे। उन्होंने श्री रेड्डी का समर्थन करते हुए उनकी तुलना रानी लक्ष्मीबाई से की थी। उन्होंने रेड्डी को सम्राट अशोक जितना महान बताया था। उन्होंने ट्वीट किया, "जो इस बात की निंदा कर रहे हैं कि रेड्डी खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कैसे दिखा सकती हैं...वे नहीं जानते हैं कि बहुत सारे लोगों को मारने वाले अशोक का ह्रदय परिवर्तन हो गया था और फिर उन्होंने लाखों लोगों की जान बचाई।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।