बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के स्वास्थ्य सुधार के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। इस बीच खबर सामने आई है कि उज्जैन के मंदिर में अमिताभ और अभिषेक के लिए खास पूजा की गई है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन के लिए देशभर में पूजा हो रही है
- फोटो : ट्विटर
मध्य प्रदेश के उज्जैन और भोपाल, पटना, यूपी के लखनऊ और कोलकाता में अमिताभ बच्चन के लिए जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा की जा रही है। न्यूज एजेंसी पर इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस दोनों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन को जब कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान पेट में गंभीर चोट लग गई थी। तब भी उनके लिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजन किया गया था। ठीक होकर घर जाते हुए बिग बी को ये अहसास हो चुका था कि लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं। मुंबई की सड़के उनके पोस्टर्स से पटी पड़ी थीं। लोगों ने उनकी सलामती के लिए पूजा हवन तक करवाया था। लोगों की बेकाबू भीड़ घर पर उनका इंतजार कर रही थी। एक बार फिर वही नजारा देखने को मिल रहा है।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के नानावती अस्पताल के डॉक्टर अब्दुल अंसारी का कहना है कि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की हालत में पहले से सुधार है। बता दें कि शनिवार को खबर सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या और जया बच्चन की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है, हालांकि दोनों को 14 दिन क्वारंटीन रहना पड़ेगा।
5 of 5
अभिषेक और अमिताभ
- फोटो : Social Media
शनिवार की रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, पूरे देश के फैंस ने उनके लिए दुआएं करनी शुरू कर दीं। लोग देर रात तक उनके बारे में जानकारी लेते रहे।