अंबानी परिवार आकाश और श्लोका की शादी को लेकर व्यस्त हो चला है। शादी 9 मार्च से 11 मार्च तक चलेगी। इसके पहले अंबानी फैमिली और उनके रिश्तेदार प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, शादी से पहले मुकेश अंबानी ने एक बार अन्न सेवा का आयोजन किया है। गौरतलब है कि प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए भी पूजा रखी गई थी।
VIDEO: आकाश-श्लोका के प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन में शहीदों के लिए हुई पूजा, अन्न सेवा भी शुरू
बता दें कि बीते मंगलवार को अंबानी निवास एंटीलिया पर संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था जिसमें बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के साथ इंडियन आइडल सीजन 5 फेम स्वरूप खान और इंडियन आइडल सीजन 10 के विनर सलमान अली ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी।
A post shared by Akash Ambani Weds Shloka Mehta (@akashwedsshloka) on
इस संगीत सेरेमनी में 1600 मेहमानों ने दस्तक दी थी जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स भी शामिल हुए थे। इस दौरान एंटिलिया को एक बार फिर दुल्हन की तरह सजाया गया। संगीत सेरेमनी की थीम इंडियन थी जिसके चलते समारोह में केवल भारतीय फॉक और पारंपरिक गानों से समा बांधा गया था। वहीं, आकाश-श्लोका के लिए रखी गई पूजा में देश के शहीद हुए जवानों के लिए भी प्रार्थना हुई थी।
A post shared by Akash Ambani Weds Shloka Mehta (@akashwedsshloka) on
बता दें कि 9 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर में आकाश-श्लोका सात फेरे लेंगे। वहीं, मेदंही सेरेमनी का कार्यक्रम भी यहीं आयोजित होगा। खबर है कि आकाश की बारात दोपहर 3.30 बजे ट्राइडेंट होटल से चलेगी और जियो सेंटर पहुंचेगी।
इस शाही शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों के अलावा राजनीतिक और उद्योग घराने से जाने-माने लोग दस्तक देंगे। 11 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर में एक रिसेप्शन भी दिया जाएगा। बता दें कि आकाश और श्लोका बचपन के खास दोस्त है और पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी।