'बालिका वधु' फेम अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। वह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थीं। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह शक के घेरे में आ गए थे। इंडस्ट्री के करीबियों का कहना है कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। इस वजह से प्रत्युषा काफी परेशान रहने लगी थीं। प्रत्युषा बनर्जी के इंस्टाग्राम पेज को देखें तो ऐसे कई पोस्ट मिलते हैं जिनमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया था।
खुदकुशी से पहले प्रत्युषा ने कई बार बयां किया था दर्द, सोशल मीडिया पर लिखी थी एक-एक बात
एक पोस्ट में प्रत्युषा ने लिखा था- 'मेरी प्यारी सी मुस्कान के पीछे कई राज छुपे हैं। मेरी प्यारी सी आंखों में ढेर सारे आंसू छुपे हैं और मेरे दिल में बहुत सारा दर्द है।'
A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats) on
A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats) on
A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats) on
एक पोस्ट में प्रत्युषा ने कहा- 'किसी भी महिला को खुश करने के लिए तीन चीजें चाहिए, अटेंशन, लगाव और सराहना।'
A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats) on