साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रहे हैं । हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो सामने आई थी जिसमें प्रभास बाइक पर बैठे नजर आ रहे थे । इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर भी होंगी ।
'बाहुबली' से बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी 'साहो', कुछ मिनट के इस सीन पर खर्च किए 90 करोड़ रुपए
खबरों की मानें तो फिल्म करीब 300 करोड़ के बजट में बन रही है । 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत हैं । फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग दुबई में हो रही है । खबर है कि इस एक्शन सीन पर फिल्म के बजट का एक-तिहाई हिस्सा खर्च किया जाएगा ।
जी हां, इस सीन को शूट करने पर 90 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है । फिल्म के एक्शन सीन को हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है । कहा जा रहा है कि दर्शकों ने किसी भी फिल्म में ऐसे एक्शन सीन कभी नहीं देखे होंगे ।
Here we go with latest pic of #Prabhas from #saaho sets
Omg 😱😱 pabsu looking more dashing 😎💪
Men in black looks damn hot 🔥#Prabhas ❤#Saaho 😎#SaahoLoading 🤘#abudhabi 🤞 pic.twitter.com/UB3Uiusz9f
प्रभास और श्रद्धा के अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश नेगेटिव रोल में होंगे । श्रद्धा की यह पहली तेलुगू फिल्म है । पिछले साल बाहुबली 2 के रिलीज के साथ फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। 'साहो' एक चोर पुलिस ड्रामा फिल्म होगी।
इसमें प्रभास पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। हालांकि ये समझना मुश्किल होगा कि प्रभास एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर हैं या पुलिस के वेष में चोर। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी फिल्माई जा रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और मंदिरा बेदी भी मुख्य किरदार में होंगे ।