अभिनेत्री श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भले ही मौत की वजह सामने आ गई हो, लेकिन अभी भी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से 5 सवाल और खड़े हो गए हैं। इससे पहले दी गई फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई। जानिए, 5 अनसुलझे सवाल..
गल्फ न्यूज के मुताबिक, श्रीदेवी शराब के नशे में थीं, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा और वो बाथटब में गिर गईं। और डूबने से उनकी मौत हो गई। सवाल ये है कि श्रीदेवी के बारे में पहले कभी सुनने को नहीं मिला कि वे शराब पीती हैं। ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी है कि शराब उन्होंने खुद पी या धोखे से पिलाई गई?
यहां ये बात भी गौर करने लायक है कि बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर लेकर जाना चाहते थे और श्रीदेवी उन्हें 15 मिनट इंतजार करने का कहकर बाथरूम गई थीं। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि अगर ज्यादा शराब पीने की वजह से श्रीदेवी के कदम लड़खड़ा रहे हों तो बोनी उन्हें अकेले कैसे बाथरूम में जाने देते?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए हैं। ये भी तय है कि श्रीदेवी ने बेहद कम शराब पी रखी थी तो वे खुद बाथरूम में गिर नहीं सकती थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि कम शराब पीने के बावजूद श्रीदेवी बाथटब में कैसे गिरीं, वे खुद गिरीं या किसी ने धक्का मारा। जांच तो बनती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब श्रीदेवी को बाथटब से बाहर निकाला गया तो उनके नाक से गाढ़ा खून निकल रहा था। चेहरा भी नीला पड़ गया था। बोनी ने डॉक्टरों को ये भी बताया कि पिछले दो दिनों से श्रीदेवी की तबीयत खराब थी। सवाल ये है कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके चलते खराब तबीयत के बावजूद श्रीदेवी ने शराब पी।