{"_id":"58d8bb284f1c1b027c63da75","slug":"pooja-bhatt-was-signed-for-raja-hindustani-but-aamir-wanted-some-other-heroine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा भट्ट बनने वाली थीं 'राजा हिंदुस्तानी' की हीरोइन, इस हीरो ने कटवाया पत्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा भट्ट बनने वाली थीं 'राजा हिंदुस्तानी' की हीरोइन, इस हीरो ने कटवाया पत्ता
Mon, 27 Mar 2017 08:28 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 27 Mar 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पूजा भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'राजा हिंदुस्तानी' को आमिर खान और करिश्मा कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म ने आमिर और करिश्मा के करियर को नई दिशा दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहले पूजा भट्ट को साइन किया गया था ? तो फिर क्यों उन्हें फिल्म से हटा दिया गया ? आखिर कौन था इसके पीछे ?
पूजा भट्ट बनने वाली थीं 'राजा हिंदुस्तानी' की हीरोइन, इस हीरो ने कटवाया पत्ता
2 of 6
पूजा भट्ट
निर्देशक धर्मेश दर्शन लीड हीरो के लिए आमिर खान को साइन कर चुके थे और वो उनके अपोजिट पूजा भट्ट को साइन करना चाहते थे। दोनों पहले फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' में साथ काम कर चुके थे और वो काफी हिट रही थी। आमिर और पूजा भट्ट की इसी केमेस्ट्री को भुनाने के लिए धर्मेश दर्शन ने पूजा भट्ट को 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर की हीरोइन बनाने का फैसला किया और आमिर के पास पहुंचे।
पूजा भट्ट बनने वाली थीं 'राजा हिंदुस्तानी' की हीरोइन, इस हीरो ने कटवाया पत्ता
3 of 6
आमिर खान के साथ पूजा भट्ट
लेकिन जैसे ही आमिर को पता चला कि धर्मेश पूजा भट्ट को उनकी हीरोइन बनाना चाहते हैं तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया और कह दिया कि फिल्म में अपने साथ उन्हें नई हीरोइन चाहिए। आमिर का तर्क था कि वो किसी ऐसी हीरोइन के साथ काम करें जिसके साथ उन्होंने काम ना किया हो। आमिर की ये बात सुन धर्मेश चुप रह गए और ना चाहते हुए भी उन्हें पूजा भट्ट का नाम फिल्म से हटाना पड़ा और वो किसी और हीरोइन की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा भट्ट बनने वाली थीं 'राजा हिंदुस्तानी' की हीरोइन, इस हीरो ने कटवाया पत्ता
4 of 6
आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर
अपनी हीरोइन के लिए धर्मेश दर्शन ने ऐश्वर्या राय तक को अप्रोच किया। ऐश्वर्या ने उस वक्त तक फिल्मों में एंट्री नहीं की थी और वो अपनी पढ़ाई कर रहीं थीं। ऐश्वर्या ने वो फिल्म करने से मना कर दिया। जब कोई हीरोइन नहीं मिली तो वो थक-हारकर जूही चावला तक के पास गए लेकिन उस वक्त आमिर खान और जूही चावला के बीच छत्तीस का आंकड़ा था और आमिर से मनमुटाव के चलते जूही ने भी उनकी हीरोइन बनने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पूजा भट्ट बनने वाली थीं 'राजा हिंदुस्तानी' की हीरोइन, इस हीरो ने कटवाया पत्ता
5 of 6
'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर
आखिरकार जब कोई रास्ता नहीं बचा तो धर्मेश दर्शन करिश्मा कपूर के पास गए। करिश्मा कपूर उस वक्त टॉप की हीरोइन थीं। आमिर ने तब तक करिश्मा के साथ काम नहीं किया था और आमिर की बात को ध्यान में रखते धर्मेश दर्शन ने करिश्मा कपूर को 'राजा हिंदुस्तानी' के लिए साइन कर लिया। और इस तरह 'राजा हिंदुस्तानी' पूजा भट्ट के हाथों से फिसल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।