भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो और वायरल न हो ऐसा विरले ही देखा गया है। तमाम विवादों में रहने के बावजूद दर्शकों के बीच उनके प्रति तनिक प्यार कम नहीं हुआ है इसका अंदाजा उनके ताजा रिलीज गाने से लगाया जा सकता है। इसे एक दिन के अंदर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
2 of 5
'सिंगल पलंगिया' का दृश्य
- फोटो : Youtube
अभिनेता और गायक पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार कहताले हैं। उन्हें यूंही ये तमगा हासिल नहीं हुआ है बल्कि उनकी फिल्में और गानें दर्शकों के बीच इतने लोकप्रिय होते हैं कि पवन को अच्छा खासा नेम-फेम दिलवा देते हैं। साथ ही कमाई के मामले में भी वे किसी भोजपुरी स्टार से कमतर नहीं हैं।
3 of 5
'सिंगल पलंगिया' का दृश्य
- फोटो : Youtube
फिलहाल उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टायटल है- सिंगल पलंगिया। ये अपलोड होते ही वायरल हो गया और 24 घंटे के भीतर इसे 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। इसमें कोई शक नहीं कि भोजपुरी मनोरंजन की दुनिया में उनका गाना एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।
4 of 5
पवन सिंह
- फोटो : Instagram
पवन सिंह का ‘सिंगल पलंगिया’ डीआरएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसके जरिए पवन सिंह ने एक बार फिर से अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। गायिका प्रियंका सिंह ने उनका साथ दिया है। दोनों की कॉम्बिनेशन आवाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
5 of 5
पवन सिंह 'मेहरी चल गईल मईका'
- फोटो : Youtube- mehri chal gail maika
गाने के बोल रौशन सिंह और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने बुने हैं। वहीं इसको प्रोड्यूस किया है धीरज सिंह ने। इससे पहले पवन के कुछ और गाने 'मेहरी चल गईल मईका', ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ और ‘मोहब्बत अब बेचाता’ ने खूब चर्चा बटोरी थी। वहीं, इस नए गाने की सफलता के बाद पवन ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।