बॉलीवुड हीरोइन पत्रलेखा जिस तरह से बदली हैं वो कई लोगों को चौंका रहा है। अपने बोल्ड अंदाज पर इस अभिनेत्री का कहना है कि ये बदलाव जरूरी था, वो इसके लिए काफी समय से इंतजार कर रही थीं।
अभिनेत्री बोली, ये सब करना मेरे लिए मजबूरी बन गया
बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपने करियर की शुरूआत 2014 में आई फिल्म 'सिटीलाइट्स' से की थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। पत्रलेखा इस फिल्म में एक बच्ची की मां के रोल में दिखी। फिल्म में उनका रोल राजस्थान के गांव की महिला का है। इसलिए उनके बोल्ड रोल को देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
अभिनेत्री बोली, ये सब करना मेरे लिए मजबूरी बन गया
पत्रलेखा की फिल्म 'लव गेम्स' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में वो पत्रलेखा फिल्म के हीरो गौरव अरोरा के साथ जबरदस्त बोल्ड सीन करती दिख रही हैं। अपने इस बोल्ड अवतार का राज पत्रलेखा ने खुद ही खोला है।
अभिनेत्री बोली, ये सब करना मेरे लिए मजबूरी बन गया
पत्रलेखा का कहना है कि उनकी पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्म मिलने में काफी समय लगा। उनका कहना है कि वो जिस तरह के रोल चाहती थीं, वैसे रोल उनको नहीं मिल पा रहे थे। इसी वजह से उन्हें ये टाइम लगा। साथ ही उन्होंने अपने किस सीन को लेकर भी खुलकर बात की।
अभिनेत्री बोली, ये सब करना मेरे लिए मजबूरी बन गया
पत्रलेखा का कहना है कि पहली फिल्म में एक बच्ची की मां का रोल करने के कारण उनको इसी ढांचे में फिट करने की कोशिश की जा रही थी। अभिनेत्री का कहना है कि लगातार उनको मां के रोल मिले जिन्हें वो नहीं करना चाहती थीं।