शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद लगातार बढ़ते ही जा रहा है। फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस के रंग पर अब तक कई हिंदू संगठन आपत्ति जता चुके हैं। इस बीच जबलपुर में भी अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 'पठान' के गाने का विवाद अब देखते ही देखते 'डंंकी' तक पहुंच गया है। दरअसल, इन दिनों किंग खान की फिल्म की शूटिंग जबलपुर के पास भेड़ाघाट में हो रही है। जैसे ही कुछ हिंदू संगठनों को इस बात की जानकारी मिली वे विरोध करने शूटिंग स्थल पर पहुंच गए।
Haddi: 'हड्डी' के नए लुक में नवाज की खूबसूरती देख दिल हार बैठे फैंस, बांधे तारीफों के पुल
2 of 4
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पैमाने पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने 'डंकी' की शूटिंग को भी बाधित किया। हालांकि कुछ समय के बाद यह शूटिंग शुरू हो गई। हाथों में काले और भगवा झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने घंटों नारेबाजी और हनुमान चालीसा का जाप करते भी दिखे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेड़ाघाट में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी निर्माताओं को 10 मिनट में शूटिंग बंद करने की चेतावनी देते हुए भी दिखे। हालांकि धमकियों के बावजूद निर्धारित समय के बाद भी शूटिंग जारी रही।
Pathaan: दीपिका पादुकोण की जिस भगवा बिकिनी पर मचा बवाल, उसकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश
3 of 4
पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' के लिए शाहरुख खान का पहला लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शाहरुख खान और 'पठान' के निर्माताओं ने फिल्म में भगवा रंग को 'अभद्र और आपत्तिजनक' तरीके से दिखाया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे मांग की कि पवित्र नदी नर्मदा के तट पर इस प्रकार की फिल्मों की शूटिंग बंद की जानी चाहिए। बता दें कि इस शूटिंग में शाहरुख खान मौजूद नहीं थे। उनका बॉडी डबल यहां शूटिंग कर रहा था।
Nusrat Jahan: ‘पठान’ के सपोर्ट में उतरीं नुसरत जहां, बोलीं- इन्हें हिजाब से दिक्कत और बिकिनी से भी...
4 of 4
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पठान से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर बतौर लीड एक्टर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। किंग खान के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Pathaan: पाकिस्तान तक पहुंची 'बेशर्म रंग' के विवाद की गूंज, पाक एक्टर ने इस गाने से चोरी करने का लगाया आरोप