पंकज कपूर एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 29 मई 1954 को लुधियाना में जन्में पंकज कपूर ने मनोरंजन जगत में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। उनके बेटे शाहिद कपूर भी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। पकंज कपूर ने श्याम बेनगल की फिल्म आरोहण(1982) से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद (1982) रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में उन्होंने महात्मा गांधी के दूसरे सचिव प्यारेलाल की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा लेकिन प्रभावशाली था। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।
छोटे पर्दे पर भी चला अभिनय का जादू
जहां उस समय में बड़े पर्दे के अभिनेता छोटे पर्दे पर अभिनय करना सही नहीं मानते थे तो वहीं पंकज कपूर ने टीवी पर भी अपना सफल करियर गढ़ा। उन्होंने 80 के दशक में जासूसी सीरियल 'करमचंद' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए जबरदस्त वाहवाही लूटी। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
पंकज कपूर
- फोटो : amar ujala, mumbai
पंकज कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। उनका काफी सारा समय थिएटर में गुजरा। कहते हैं कि थिएटर आर्टिस्ट के अभिनय करने का तरीका ही अलग होता है। चेहरे के हाव-भाव से लेकर किरदार को अंदर तक उतार लेने का गुण पंकज कपूर को भी बखूबी आता है। ये बात उनकी फिल्मों और टीवी सीरियलों में भी दिखी।
3 of 5
ऑफिस-ऑफिस शो में पंकज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर को फिल्म 'मकबूल' और 'डॉक्टर की मौत' के लिए काफी पसंद किया गया। वहीं वो 'धर्म', चमेली, 'एक रुका हुआ फैसला', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', जैसी फिल्मों में भी नजर आए। टीवी पर पंकज कपूर का जादू खूब चला। 'करमचंद' के अलावा टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' में उनके किरदार को जबरदस्त प्रसिद्धी मिली। सिस्टम के भ्रष्टाचार को व्यंग के रूप में पेश करने वाले इस शो में उन्होंने मुसद्दीलाल का किरदार निभाया था।
4 of 5
नीलिमा अजीम, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और टीवी के अलावा पंकज कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहें। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दौरान ही उनकी मुलाकात अभिनेत्री और डांसर नीलिमा अजीम से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गईं और फिर उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद शाहिद कपूर का जन्म हुआ। आज शाहिद भी ्अपने पिता की तरह सफल अभिनेता बन चुके हैं।
5 of 5
शाहिद कपूर, पंकज कपूर
- फोटो : Social Media
हालांकि नीलिमा से पंकज कपूर की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। इसके बाद पंकज कपूर की जिंदगी में सुप्रिया पाठक की एंट्री हुई। सुप्रिया और पंकज आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। वहीं शाहिद कपूर भी अपनी दोनो माओं से बहुत लगाव रखते हैं। शाहिद और पंकज कपूर साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों ने 'शानदार' और 'मौसम' में साथ काम किया है।